गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर रायपुर में भव्य नगर कीर्तन, 17 पालकियों की जगह निकली एक मुख्य पालकी

0

रायपुर। CG DASTAK 

रायपुर। सिख पंथ के पहले गुरु, गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के अवसर पर राजधानी रायपुर में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन स्टेशन रोड गुरुद्वारा से शुरू होकर तेलीबांधा गुरुद्वारा पहुंचा। इसमें बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग शामिल हुए। नगर कीर्तन के दौरान बस्तर से आए आदिवासी नृत्य दल की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही।

इस बार नगर कीर्तन में 17 अलग-अलग पालकियों की जगह एक मुख्य पालकी निकाली गई। पूरी संगत एक साथ चलते हुए शब्द-कीर्तन करती रही। नगर कीर्तन के मार्ग में जगह-जगह लंगर की व्यवस्था की गई थी, जहां श्रद्धालुओं को सेवा और प्रसाद उपलब्ध कराया गया।

पंजाब की गतका पार्टी ने दिखाए पारंपरिक करतब

नगर कीर्तन में पंजाब से आई गतका पार्टी ने पारंपरिक करतबों का प्रदर्शन किया। गतका पार्टी ने फायर ब्रीदिंग का प्रदर्शन भी किया। कलाकारों ने मुंह से आग की लपटें निकालकर लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

वहीं, बस्तर से आए आदिवासी नृत्य दल ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति से कार्यक्रम में विशेष रंग भर दिया।

धार्मिक मर्यादा के साथ संगत को जोड़ने की पहल

स्टेशन रोड गुरुद्वारा के प्रमुख इंद्रजीत सिंह छाबड़ा ने बताया कि इस बार नगर कीर्तन में केवल एक मुख्य पालकी निकाली गई। इसका उद्देश्य धार्मिक मर्यादा बनाए रखने के साथ पूरी संगत को एक साथ जोड़ना है।

नगर कीर्तन के दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया। गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को लेकर राजधानी में धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला।

CG Dastak – हर खबर, सीधा सच!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here