आज से महंगी हुई बिजली: छत्तीसगढ़ में नई टैरिफ दरें लागू, प्रति यूनिट 30 से 50 पैसे तक बढ़ा बिल

0
6

रायपुर। CG DASTAK 

छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं को आज से महंगी बिजली का झटका लग गया है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित नई बिजली दरें 1 जुलाई से लागू हो गई हैं। नई दरों के अनुसार अब घरेलू, गैर-घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 30 से 50 पैसे तक अधिक भुगतान करना होगा।

घरेलू, व्यावसायिक और कृषि उपभोक्ताओं पर असर

नई टैरिफ के तहत घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में 30 से 50 पैसे प्रति यूनिट तक की वृद्धि की गई है। वहीं, गैर-घरेलू श्रेणी में 20 से 40 पैसे प्रति यूनिट और कृषि पंप उपभोक्ताओं के लिए 40 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है।

  • घरेलू बिजली की नई दरें खपत

घरेलू बिजली की पुरानी और नई दरें

[td_smart_list_end]

श्रेणी पूर्व दर (₹/यूनिट) नई दर (₹/यूनिट)

0–100 यूनिट 4.10 4.40

101–200 यूनिट 4.20 4.50

201–400 यूनिट 5.60 6.00

401–600 यूनिट 6.60 7.00

601 यूनिट से अधिक 8.30 8.80

  • Inमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घोषणा की है कि लंबे समय से बकाया बिजली बिल वाले उपभोक्ताओं को भुगतान के लिए तीन महीने की अतिरिक्त मोहलत दी जाएगी। इस अवधि में बकाया बिल जमा करने पर सरचार्ज पूरी तरह माफ रहेगा।

समय पर भुगतान करने वालों को 10% की विशेष छूट

सरकार ने यह भी घोषणा की है कि निर्धारित अवधि के भीतर अपना बकाया बिजली बिल जमा करने वाले पात्र उपभोक्ताओं को 10 प्रतिशत की विशेष छूट भी मिलेगी। इससे लाखों उपभोक्ताओं को सीधा आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here