Raipur News: IGKV हॉस्टल की छत गिरी, छात्र घायल; NSUI का प्रदर्शन, कुलपति की गाड़ी के सामने लेटे छात्र

0
24
  1. रायपुर। CG DASTAK 

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के छात्रावास में छत का हिस्सा गिरने से एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में छात्र के सिर में गंभीर चोट आई, जिसके बाद उसे टांके लगाने पड़े। घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए NSUI ने जोरदार प्रदर्शन किया।

कुलपति की गाड़ी के सामने लेटकर किया विरोध

एनएसयूआई प्रदेश सचिव महताब हुसैन के नेतृत्व में छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्र कुलपति की गाड़ी के सामने लेट गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रावासों की जर्जर स्थिति पर तत्काल कार्रवाई की मांग की।

छत के नीचे मरने से बेहतर कुलपति गाड़ी चढ़ा दें”

प्रदर्शन के दौरान महताब हुसैन ने कहा कि यदि छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जा सकती, तो जर्जर छात्रावास की छत के नीचे मरने से बेहतर है कि कुलपति अपनी गाड़ी उन पर चढ़ा दें। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायतों के बावजूद छात्रावासों की मरम्मत नहीं कराई गई।

उच्चस्तरीय जांच की मांग

एनएसयूआई ने मांग की है कि:

छात्रावासों की मरम्मत और रखरखाव के बजट की तकनीकी एवं वित्तीय जांच कराई जाए।

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच हो।

छात्र कल्याण अधिष्ठाता (DSW), इंजीनियरिंग शाखा और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जाए।

प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय छात्रावासों का स्वतंत्र सुरक्षा ऑडिट कराया जाए।

आंदोलन की चेतावनी

एनएसयूआई ने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई और छात्रावासों की जर्जर स्थिति में सुधार नहीं किया गया, तो आंदोलन को पूरे प्रदेश में व्यापक रूप दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here