
रायपुर। CG DASTAK
छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से दो वरिष्ठ मुख्य अभियंताओं का तबादला करते हुए उनकी नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। मंत्रालय से जारी आदेश के अनुसार दोनों अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
सेलेबस्तर मिंज को मिली नई जिम्मेदारी
मुख्य अभियंता सेलेबस्तर मिंज, जो वर्तमान में मुख्य अभियंता, महानदी-गोदावरी कछार, जल संसाधन विभाग, रायपुर में पदस्थ थे, उन्हें अब मुख्य अभियंता, मिनीमाता (हसदेव) बांगो परियोजना, बिलासपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।
सुमन कुमार मिंज संभालेंगे महानदी परियोजना
वहीं सुमन कुमार मिंज, जो अब तक श्याम बरनई परियोजना मंडल, अंबिकापुर में मुख्य अभियंता के रूप में कार्यरत थे, उन्हें मुख्य अभियंता, महानदी परियोजना, जल संसाधन विभाग, रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जल संसाधन विभाग के इस प्रशासनिक फेरबदल को विभागीय कार्यों में बेहतर समन्वय और परियोजनाओं के प्रभावी संचालन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।










