Jashpur News: दुलदुला और बंदरचुवा में बन रहे आधुनिक बस स्टैंड, कलेक्टर ने किया निरीक्षण

0
27

रायपुर/ cg dastak 

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में आधारभूत अधोसंरचना को मजबूत करने और बेहतर यातायात सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य तेजी से जारी हैं। इसी क्रम में दुलदुला और बंदरचुवा में आधुनिक बस स्टैंड का निर्माण कराया जा रहा है। गुरुवार को कलेक्टर रोहित व्यास ने दोनों निर्माणाधीन बस स्टैंडों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए।

यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बस स्टैंड परिसर में बन रही दुकानों, प्रतीक्षालय, शौचालय और अन्य यात्री सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप हों, ताकि यात्रियों को लंबे समय तक बेहतर सुविधाओं का लाभ मिल सके।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि बस स्टैंड में पर्याप्त बैठक व्यवस्था, स्वच्छ शौचालय, सुरक्षित परिसर और सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड केवल वाहनों के ठहराव का स्थान नहीं, बल्कि यात्रियों के लिए सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधाजनक सार्वजनिक परिसर के रूप में विकसित किया जाए।

करीब एक-एक करोड़ रुपये की लागत

दुलदुला और बंदरचुवा में दोनों आधुनिक बस स्टैंडों का निर्माण लगभग एक-एक करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। निर्माण पूरा होने के बाद जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव सहित इस मार्ग से गुजरने वाले हजारों यात्रियों को आधुनिक और सुव्यवस्थित यात्री सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

कलेक्टर रोहित व्यास ने निर्माण एजेंसी और संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि बस स्टैंडों का निर्माण शीघ्र पूरा कर आम जनता के उपयोग के लिए उपलब्ध कराया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here