Jagdalpur News: ऐतिहासिक गोंचा पर्व की तैयारियां शुरू, शासन से 18 लाख रुपये की सहायता का प्रस्ताव

0
27

जगदलपुर। CG DASTAK 

बस्तर की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान माने जाने वाले ऐतिहासिक गोंचा पर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस वर्ष पर्व के दौरान 9 दिनों तक महाभंडारा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न धार्मिक आयोजन आयोजित किए जाएंगे।

मंदिर समिति के अनुसार, हर वर्ष गोंचा पर्व का आयोजन समाज और श्रद्धालुओं के सहयोग से भव्य रूप में किया जाता है। आयोजन को बेहतर बनाने के लिए पूर्व में संस्कृति विभाग की ओर से 5 लाख रुपये का बजट उपलब्ध कराया जाता था।

इस बार आयोजन को और भव्य बनाने के उद्देश्य से तहसीलदार के माध्यम से शासन को 18 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का प्रस्ताव भेजा गया है।

मंदिर समिति के सदस्य नरेंद्र पाणिग्राही ने बताया कि प्रस्ताव की जानकारी मिलने के बाद जल्द ही तहसीलदार और कलेक्टर के साथ बैठक की जाएगी। बैठक में गोंचा पर्व की व्यवस्थाओं और शासन से मिलने वाले सहयोग पर चर्चा कर आयोजन को बेहतर तरीके से संपन्न कराने की रणनीति बनाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here