CG News: VB-G RAM G योजना को लेकर बढ़ा असंतोष, 12 हजार मनरेगा कर्मचारी आंदोलन की तैयारी में; सरकार के सामने रखीं प्रमुख मांगें

0
6

रायपुर। CG DASTAK 

 

     छत्तीसगढ़ में 1 जुलाई 2026 से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) की जगह ‘विकसित भारत-जी राम जी’ (VB-G RAM G) योजना लागू होने जा रही है। नई व्यवस्था और लंबित सेवा संबंधी मांगों को लेकर प्रदेश के 12 हजार से अधिक मनरेगा कर्मचारी असंतोष जताते हुए आंदोलन की तैयारी में हैं।

मनरेगा कर्मचारी महासंघ का कहना है कि नई योजना लागू करने से पहले कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा और भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाई जानी चाहिए। महासंघ ने सरकार से मांगों पर जल्द निर्णय लेने की अपील की है। चेतावनी दी गई है कि यदि 1 जुलाई तक समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

कर्मचारियों की प्रमुख मांगें

एचआर पॉलिसी (HR Policy) तत्काल लागू की जाए, ताकि नियमितीकरण होने तक कर्मचारियों को सेवा एवं सामाजिक सुरक्षा मिल सके।

ग्राम रोजगार सहायकों को पूर्व की तरह संविदा व्यवस्था में बनाए रखा जाए।

ग्राम रोजगार सहायकों का ग्रेड पे निर्धारित किया जाए।

नई VB-G RAM G योजना लागू करने से पहले कर्मचारियों की सेवा शर्तों को स्पष्ट किया जाए।

ज्ञापन सौंपकर दी आंदोलन की चेतावनी

मनरेगा कर्मचारी महासंघ ने अपनी मांगों को लेकर प्रदेश के मंत्रियों, विधायकों और संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा है। कर्मचारियों का कहना है कि यदि सरकार ने 1 जुलाई 2026 तक स्पष्ट HR पॉलिसी लागू नहीं की और उनकी मांगों पर निर्णय नहीं लिया, तो प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा।

महासंघ का कहना है कि नई योजना के सफल संचालन के लिए कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है। ऐसे में सरकार को कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र निर्णय लेना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here