CG News: बालाजी स्कूल पंडरी में भारतीय योग संस्थान ने उत्साह के साथ मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

0
8

रायपुर। CG DASTAK

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पंडरी स्थित बालाजी स्कूल में भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योग साधकों, विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं नागरिकों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

योग विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। इस दौरान नियमित योग को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी बताते हुए सभी से इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और अनुशासन का माहौल देखने को मिला।

भारतीय योग संस्थान के पदाधिकारियों ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति और विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्कूल प्रबंधन एवं भारतीय योग संस्थान के सदस्यों का विशेष सहयोग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here