CG News: भारत माता सीनियर सेकेंडरी स्कूल में उत्साह के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों ने सीखे योग के गुर

0
121

रायपुर। CG DASTAK

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर टाटीबंध स्थित भारत माता सीनियर सेकेंडरी स्कूल में योग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन योगअनंत (YogAnant) केंद्र की संचालिका एवं योग प्रशिक्षिका सीमा श्रीकुमार ने किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने उत्साह और अनुशासन के साथ योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

योग प्रशिक्षिका सीमा श्रीकुमार के साथ उनकी टीम की सदस्य ऋषपाल कौर, तजिंदर कौर, वैष्णवी इंगले, बिंदु पिल्लई एवं माधवी इंगले ने भी बच्चों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और योग के महत्व की जानकारी दी।

इस अवसर पर सीमा श्रीकुमार ने कहा कि बच्चों के साथ योग करवाना उनके लिए अत्यंत सुखद अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया और योग का आनंद लिया। बच्चों की सकारात्मक ऊर्जा और सहभागिता देखकर उन्हें बेहद खुशी हुई।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नियमित योग के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक लाभों के बारे में भी बताया गया। आयोजन का उद्देश्य बच्चों में स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन और योग के प्रति जागरूकता विकसित करना था।

कार्यक्रम के अंत में योगअनंत (YogAnant) परिवार ने विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं सभी विद्यार्थियों का सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here