CG News: ट्रक चालक से मारपीट के वायरल वीडियो पर कार्रवाई, एसपी ने आरक्षक को किया निलंबित

0
13

 

News:धमतरी cg dastak 

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ट्रक चालक के साथ कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह ने कुरूद थाना में पदस्थ आरक्षक पवन बर्मन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, मामला कुरूद थाना क्षेत्र के मारौद टोल प्लाजा के पास का है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आरक्षक पवन बर्मन एक ट्रक चालक के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद मामले की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंची, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरक्षक को निलंबित कर दिया।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि घटना किन परिस्थितियों में हुई और मारपीट की वजह क्या थी। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में धमतरी जिले में पुलिसकर्मियों से जुड़े मारपीट के कई वीडियो सामने आ चुके हैं। ऐसे मामलों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। अब इस प्रकरण में जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक तस्वीर सामने आ सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here