Balodabazar News: बारिश के बीच मंदिर में फंसे 250 श्रद्धालुओं का रेस्क्यू, कसडोल पुलिस ने सुरक्षित निकाला**

0
26

बलौदाबाजार। CG DASTAK 

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच कसडोल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तुरतुरिया स्थित माता गढ़ मंदिर में फंसे करीब 250 श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बालमदेही नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाने से श्रद्धालु मंदिर परिसर में ही फंस गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी श्रद्धालुओं का सुरक्षित रेस्क्यू कर उनके घर रवाना किया।

अचानक बढ़ा नदी का जलस्तर

जानकारी के अनुसार, कसडोल विकासखंड के ग्राम तुरतुरिया स्थित पहाड़ी पर माता गढ़ मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मंदिर तक पहुंचने के लिए बालमदेही नदी पार करनी पड़ती है।

रविवार को भी सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान लगातार बारिश के कारण बालमदेही नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया और तेज बहाव के चलते करीब 250 श्रद्धालु मंदिर परिसर में ही फंस गए।

पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान

घटना की सूचना मिलते ही कसडोल थाना प्रभारी प्रवीण मिंज ने पुलिस अधीक्षक ओ.पी. शर्मा को जानकारी दी। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

सुरक्षित रास्ते से बाहर निकाले श्रद्धालु

नदी के तेज बहाव को देखते हुए पुलिस ने श्रद्धालुओं को नदी पार कराने का जोखिम नहीं उठाया। इसके बजाय पहाड़ी के दूसरे सुरक्षित मार्ग से सभी श्रद्धालुओं को बाहर निकाला गया। रेस्क्यू के बाद पुलिस ने श्रद्धालुओं को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वाहनों की भी व्यवस्था कराई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहनाथाना प्रभारी प्रवीण मिंज ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी और सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उन्होंने कहा कि सभी श्रद्धालु पूरी तरह सुरक्षित हैं। पुलिस की इस मानवीय और त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने जमकर सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here