All Service Global के बाद Spectrum में पुराने चेहरे! 23 कर्मचारियों के Salary मामले से नई कंपनी तक पहुंची शक की सुई?

0

CA विशाल रहांगदले और VK Rai की नई भूमिका पर सवाल, सूत्रों के अनुसार अवधेश यादव Spectrum के काम में Investor; आखिर नई व्यवस्था में क्या चल रहा है?

रायपुर। CG DASTAK

छत्तीसगढ़ में सरकारी शराब दुकानों से जुड़े manpower सिस्टम को लेकर CG Dastak की पिछली पड़ताल के बाद अब कई नए सवाल सामने आए हैं।

All Service Global से जुड़े रहे बताए जा रहे CA विशाल रहांगदले और VK Rai अब Spectrum Talent Management Limited के काम से जुड़े बताए जा रहे हैं। वहीं सूत्रों के अनुसार अवधेश यादव भी Spectrum के काम में investor के तौर पर जुड़े हैं। इन दावों की स्वतंत्र दस्तावेजी पुष्टि अभी बाकी है।

लेकिन सवाल यहां से शुरू होता है—

1. All Service Global के बाद वही चेहरे Spectrum तक कैसे पहुंचे?

2. क्या पुराना manpower network अब नई कंपनी में भी सक्रिय है?

3. 23 कर्मचारियों के salary/payment मामले में जिन सवालों पर CG Dastak ने पहले पड़ताल की थी, क्या उसी तरह की जांच Spectrum के वर्तमान deployment में भी जरूरी नहीं है?

4. Spectrum को CSMCL के manpower काम में किन जिलों की जिम्मेदारी मिली और वहां वास्तविक रूप से कितने कर्मचारी तैनात हैं?

5. क्या हर कर्मचारी की biometric attendance के आधार पर ही salary claim हो रही है?

6. क्या employee list, attendance, payroll और bank payment/UTR का मिलान विभाग कर रहा है?

🔴 23 कर्मचारियों का पुराना Salary मामला क्यों महत्वपूर्ण?

CG Dastak की पिछली पड़ताल में 23 कर्मचारियों के records को लेकर attendance, payroll और actual payment के बीच मिलान का सवाल उठाया गया था।

अब वही सवाल नई कंपनी के संदर्भ में और महत्वपूर्ण हो गया है—

Employee List → Biometric → Payroll → Salary Claim → Bank Payment

अगर यह पूरी chain साफ है तो सवाल खत्म।

लेकिन अगर कहीं कर्मचारी सूची, वास्तविक उपस्थिति और भुगतान में अंतर मिलता है, तो विभाग को उसका जवाब देना होगा।

🔥 सबसे बड़ा सवाल: क्या विभाग ने पुराने विवादों से जुड़े लोगों की नई भूमिका की जांच की?

यहां CG Dastak किसी व्यक्ति को दोषी नहीं ठहरा रहा।

लेकिन यदि किसी व्यक्ति का नाम पुराने शराब मामले की जांच में आया हो और बाद में वही व्यक्ति सरकारी शराब दुकानों से जुड़े manpower business में किसी कारोबारी/financial भूमिका में दिखाई दे, तो हितों के टकराव और eligibility की जांच होना जरूरी है।

अवधेश यादव के मामले में EOW ने 2025 में शराब घोटाले से जुड़े मामले में तलाशी कार्रवाई की थी; यह जांच/आरोप की स्थिति है, दोषसिद्धि नहीं।

❓ CG DASTAK पूछता है

क्या ये तीनों नई कंपनी में मिलकर कोई नया खेल कर रहे हैं?

यह अभी जांच का सवाल है, सिद्ध तथ्य नहीं।

क्या विभाग इतना कमजोर हो गया है कि पुराने विवादों में नाम आए लोगों की वर्तमान भूमिका और financial connections की जांच भी नहीं कर पा रहा?

क्या विभाग यह पता लगाएगा कि All Service Global से Spectrum तक कौन-कौन लोग पहुंचे?

क्या 23 कर्मचारियों के पुराने Salary/Attendance विवाद की तरह Spectrum के manpower records का भी audit होगा?

All Service Global Pvt. Ltd. में फर्जी कर्मचारियों के नाम पर करोड़ों के भुगतान का आरोप! रिश्तेदारों, ड्राइवरों और परिचितों के खातों में भेजी गई कर्मचारियों की सैलरी

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here