
रायगढ़। CG DASTAK
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत पूंजीपथरा पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती का कथित शारीरिक शोषण करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, 20 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज कराई कि अक्टूबर 2025 में उसकी पहचान शेखर बघेल से हुई थी। आरोपी ने शादी का वादा कर उसे अपने गेरवानी स्थित घर ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए और बाद में लंबे समय तक पत्नी की तरह साथ रखता रहा। पीड़िता का आरोप है कि विवाह की बात करने पर आरोपी टालमटोल करने लगा, मारपीट की और 3 जुलाई 2026 को घर से निकाल दिया।
शिकायत के आधार पर थाना पूंजीपथरा में अपराध क्रमांक 161/2026 के तहत धारा 69 भारतीय न्याय संहिता (BNS) में मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी शेखर बघेल (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।








