रायपुर प्रेस क्लब का होगा कायाकल्प, ₹1 करोड़ से बनेंगे आधुनिक सभागार, लाइव स्टूडियो और जिम

0
26

रायपुर। CG DASTAK 

राजधानी रायपुर के अनुरूप रायपुर प्रेस क्लब को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य शासन द्वारा स्वीकृत एक करोड़ रुपये की राशि से प्रेस क्लब भवन के जीर्णोद्धार और आधुनिकीकरण का कार्य जल्द शुरू होगा। गुरुवार को जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल और नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने प्रेस क्लब भवन का निरीक्षण कर प्रस्तावित विकास कार्यों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान भवन की वर्तमान आवश्यकताओं का आकलन किया गया और वरिष्ठ पत्रकारों व प्रेस क्लब पदाधिकारियों से सुझाव लेकर आधुनिक सुविधाओं के अनुरूप निर्माण की रूपरेखा तैयार की गई।

प्रस्तावित योजना के तहत प्रेस क्लब में दो अत्याधुनिक प्रेस कॉन्फ्रेंस सभागार, लाइव डिस्कशन स्टूडियो, जिम हॉल, गेमिंग जोन, ड्रॉइंग/लाउंज हॉल, आधुनिक इंटीरियर, बेहतर बैठक व्यवस्था, सुविधायुक्त शौचालय और आकर्षक लैंडस्केपिंग विकसित की जाएगी।

रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी ने भवन की वर्तमान जरूरतों की जानकारी देते हुए कहा कि राजधानी की गरिमा के अनुरूप आधुनिक प्रेस क्लब का निर्माण पत्रकार समुदाय के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी। नगर निगम ने भी निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र शुरू कराने का आश्वासन दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here