LPG Gas Cylinder Price: आज नहीं बदले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम, जानें आपके शहर में क्या है नया रेट

0
29

नई दिल्ली। CG DASTAK 

देशभर में घरेलू एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं किया गया है। तेल विपणन कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर रखे हैं। हालांकि, 1 जुलाई को 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 183.50 रुपये की बड़ी कटौती की गई थी, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों को राहत मिली थी।

प्रमुख शहरों में LPG सिलेंडर के दाम

दिल्ली: घरेलू ₹942 | कमर्शियल ₹2930

मुंबई: घरेलू ₹941.50 | कमर्शियल ₹2885.50

कोलकाता: घरेलू ₹968 | कमर्शियल ₹3082

चेन्नई: घरेलू ₹957.50 | कमर्शियल ₹3106

चंडीगढ़: घरेलू ₹951.50 | कमर्शियल ₹2954.50

देहरादून: घरेलू ₹961 | कमर्शियल ₹2983.50

हैदराबाद: घरेलू ₹934 | कमर्शियल ₹2052.50

नोएडा/गाजियाबाद: घरेलू ₹968 | कमर्शियल ₹3115

तिरुवनंतपुरम: घरेलू ₹939.50 | कमर्शियल ₹2930

कच्चे तेल में तेजी, बढ़ सकती है गैस की कीमत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हाल के दिनों में करीब 6 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह तेजी जारी रहती है तो आने वाले महीनों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। हालांकि फिलहाल तेल कंपनियों ने किसी बढ़ोतरी की घोषणा नहीं की है।

इंडियन ऑयल (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल और एलपीजी की कीमत, डॉलर-रुपया विनिमय दर, परिवहन लागत और अन्य परिचालन खर्चों के आधार पर समय-समय पर गैस सिलेंडर के दाम तय करती हैं।

फिलहाल घरेलू उपभोक्ताओं को राहत बरकरार है, लेकिन वैश्विक बाजार की स्थिति पर अगली मूल्य समीक्षा में सभी की नजरें रहेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here