महिला मित्र से मिलने आया युवक मौत के घाट उतारा गया, पति ने टंगिया से किया हमला

0
34

धमतरी। CG DASTAK 

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में अवैध संबंध के शक में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। केरेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बाजार कुर्रीडीह में एक युवक की महिला के पति ने टंगिया से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मध्य प्रदेश से मिलने आया था युवक

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान शंकर सूर्यवंशी निवासी मंदसौर (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि करीब एक वर्ष पहले मोबाइल फोन के माध्यम से उसकी गांव की एक महिला से पहचान हुई थी। समय के साथ दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और दोनों एक-दूसरे के संपर्क में रहने लगे।

पति ने आपत्तिजनक स्थिति में देखा

बुधवार रात शंकर सूर्यवंशी महिला से मिलने उसके घर पहुंचा था। आरोप है कि इसी दौरान महिला के पति ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। गुस्से में उसने टंगिया से शंकर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही केरेगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here