
चिरमिरी। CG DASTAK
चिरमिरी-खड़गवां पत्रकार संघ ने सोशल मीडिया पर संघ और उसके पदाधिकारियों के खिलाफ कथित रूप से मानहानिकारक एवं भ्रामक सामग्री प्रसारित किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है। संघ ने इस मामले में गुफरान खान उर्फ शेरू के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की मांग करते हुए प्रशासन और पुलिस को शिकायत सौंपी है।
पत्रकार संघ का आरोप है कि सोशल मीडिया के माध्यम से संघ एवं उसके अध्यक्ष की छवि धूमिल करने, भ्रामक जानकारी फैलाने और समाज में भ्रम की स्थिति उत्पन्न करने का प्रयास किया गया है। संघ का कहना है कि इस प्रकार की पोस्ट से पत्रकार संगठन की गरिमा और पत्रकारिता की विश्वसनीयता प्रभावित होती है।
संघ के पदाधिकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) सहित अन्य प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों के तहत उचित कार्रवाई की मांग की है।
संघ ने कहा कि वह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान करता है, लेकिन किसी व्यक्ति या संस्था की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से झूठी एवं भ्रामक सामग्री प्रसारित करना उचित नहीं है। संघ ने उम्मीद जताई कि प्रशासन मामले की गंभीरता से जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेगा।
संवाददाता: अशोक कुमार, जिला एमसीबी








