
कवर्धा। Cg dustak
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में जुआरियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फार्महाउस में चल रहे जुए के अड्डे पर छापा मारा। थाना कवर्धा, एएनटीएफ और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके से 11 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल और ताश के पत्ते जब्त किए हैं।

खुफिया सूचना पर की गई कार्रवाई
पुलिस को सूचना मिली थी कि खैरबनाकला गांव स्थित एक फार्महाउस में बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है। सूचना के आधार पर थाना कवर्धा, एएनटीएफ और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी। पुलिस को देखते ही जुआरियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर सभी 11 आरोपियों को पकड़ लिया।
नकदी, मोबाइल और बाइक जब्त
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 25,700 रुपये नकद, 8 मोबाइल फोन, 2 मोटरसाइकिल और ताश के पत्ते जब्त किए। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 1,50,700 रुपये बताई गई है।
इन धाराओं में मामला दर्ज
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 4 और 5 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
अभियान रहेगा जारी
कबीरधाम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई आगे भी की जाएगी।









