कोरबा: आकाशीय बिजली गिरने से 6 साइबेरियन पक्षियों की मौत, ग्रामीणों में दहशत

0
36

कोरबा। CG DASTAK 

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रामपुर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक इमली के पेड़ पर बसेरा किए हुए 6 साइबेरियन प्रवासी पक्षियों की मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में शोक और दहशत का माहौल है। ग्रामीण इन विदेशी पक्षियों को शुभ मानते हैं।

हर साल हजारों किलोमीटर का सफर तय कर आते हैं पक्षी

जानकारी के अनुसार, करतला वनमंडल अंतर्गत ग्राम रामपुर में हर वर्ष साइबेरियाई प्रवासी पक्षी हजारों किलोमीटर का सफर तय कर पहुंचते हैं। बरसात के मौसम में ये पक्षी गांव के इमली के पेड़ों पर घोंसला बनाते हैं, यहीं अपने बच्चों का पालन-पोषण करते हैं और उनके उड़ने लायक होने पर वापस अपने देश लौट जाते हैं।

गरज-चमक के बीच पेड़ पर गिरी बिजली

हाल ही में हुई तेज गरज-चमक और बारिश के दौरान इमली के पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई। हादसे में पेड़ पर बसेरा किए हुए 6 साइबेरियन पक्षियों की मौके पर ही मौत हो गई।

वन विभाग जांच में जुटा

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मृत पक्षियों के संबंध में जांच की जा रही है।

तड़ित चालक पर उठे सवाल

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में तड़ित चालक (Lightning Arrestor) लगा हुआ है। इसके बावजूद पेड़ पर बिजली कैसे गिरी, यह जांच का विषय है। ग्रामीणों ने तड़ित चालक की तकनीकी जांच कराने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here