CG संस्कृति विभाग ने कलाकारों से मांगे आवेदन, 15 जुलाई तक करें अप्लाई

0
30

रायपुर। CG DASTAK 

छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक एवं शास्त्रीय कला परंपराओं को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से संचालनालय संस्कृति एवं राजभाषा, छत्तीसगढ़ ने वर्ष 2026-27 के वार्षिक सांस्कृतिक आयोजनों के लिए कलाकारों और सांस्कृतिक दलों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। विभाग द्वारा आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेश के प्रतिभाशाली कलाकारों को अपनी कला प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा, वहीं विलुप्त होती लोक परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन को भी बढ़ावा मिलेगा।

इन आयोजनों के लिए होगा कलाकारों का चयन

संस्कृति विभाग द्वारा वर्ष 2026-27 में आयोजित किए जाने वाले प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल हैं—

पावस प्रसंग (शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य)

रंगतरंग वाद्ययंत्र संगम

रंगपरब नाट्य श्रृंखला

लोकरंग पर्व

लोक कलाकारों को मिलेगी प्राथमिकता

लोकरंग पर्व के तहत छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोककलाओं से जुड़े कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी। इनमें—

  • भरथरी
  • पंडवानी
  • ढोलामारू
  • लोरिकचंदा
  • नाचा
  • गम्मत
  • सुआ
  • करमा
  • पंथी
  • बांसगीत
  • देवारगीत
  • ददरिया
  • जसगीत
  • संस्कार गायन

सहित अन्य लोक विधाओं में दक्ष कलाकार आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन के लिए जरूरी शर्तें

कलाकार या सांस्कृतिक दल का ‘चिन्हारी’ पंजीकरण होना अनिवार्य है।

समूह प्रस्तुति के इच्छुक कलाकार निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं।

यहां करें आवेदन

आवेदन निम्न पते पर जमा किए जा सकते हैं—

संचालनालय संस्कृति एवं राजभाषा

द्वितीय तल, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल व्यवसायिक परिसर,

सेक्टर-27, नवा रायपुर

या ई-मेल के माध्यम से भी आवेदन भेजे जा सकते हैं:

Sanskriti.rajbhasha@gmail.com

15 जुलाई है अंतिम तिथि

संस्कृति विभाग ने आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 निर्धारित की है। विभाग ने सभी पात्र कलाकारों और सांस्कृतिक दलों से समय-सीमा के भीतर आवेदन कर इन प्रतिष्ठित आयोजनों में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here