ससुर ने बहू को भेजा अश्लील वीडियो, शिकायत करने पर दी जान से मारने की धमकी; केस दर्ज

0
43

हमीरपुर। CG DASTAK 

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने ससुर पर अश्लील वीडियो भेजने, छेड़छाड़ करने और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फेसबुक पर भेजा अश्लील वीडियो

पीड़िता के अनुसार, वह पिछले करीब 10 महीनों से ससुराल का माहौल ठीक नहीं होने के कारण अपने मायके में रह रही है। महिला का आरोप है कि 3 नवंबर 2025 को उसके ससुर ने अपने फेसबुक अकाउंट से उसे अश्लील वीडियो भेजा। इसके बाद उसने तुरंत ससुर को सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया।

मायके पहुंचकर दी धमकी, छेड़छाड़ का आरोप

महिला का आरोप है कि 7 जनवरी 2026 को उसका ससुर उसके मायके पहुंचा। परिवार से बातचीत के बहाने उसने महिला को अलग बुलाया और कथित तौर पर कहा कि यदि उसने वीडियो और मैसेज की जानकारी किसी को दी तो उसे जान से मार देगा। पीड़िता ने इस दौरान छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया है।

डर की वजह से नहीं कराई तत्काल शिकायत

पीड़िता का कहना है कि बदनामी और धमकियों के डर से उसने तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई। बाद में हिम्मत जुटाकर उसने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने दर्ज किया केस

शिकायत मिलने के बाद हमीरपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसपी बलबीर सिंह ठाकुर ने बताया कि मामले में लगाए गए आरोपों की गंभीरता से जांच की जाएगी। फेसबुक पर भेजे गए कथित वीडियो और मैसेज सहित डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जाएगी। साथ ही गवाहों के बयान और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here