
रायपुर। CG DASTAK
छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (CEO) समेत 33 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेश के अनुसार, विभिन्न जिलों एवं विकासखंडों में पदस्थ अधिकारियों का स्थानांतरण प्रशासनिक आवश्यकता के तहत किया गया है। इस फेरबदल में कई मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (CEO) सहित अन्य अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार, इस तबादला सूची का उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाना है। स्थानांतरित अधिकारियों को शीघ्र नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
देखें पूरी तबादला सूची…














