ऑपरेशन बाज: मुंगेली पुलिस ने पकड़ी अवैध गांजे की खेती, 60 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

0
12

मुंगेली CG DASTAK 

नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मुंगेली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत जरहागांव थाना क्षेत्र के ग्राम अमोरा में अवैध गांजा खेती का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने खेत में छापेमारी कर गांजे के पौधे जब्त किए और एक बुजुर्ग आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम अमोरा निवासी भैयालाल धुरी (60 वर्ष) अपने खेत की सब्जी बाड़ी में अवैध रूप से गांजे की खेती कर रहा है। सूचना की पुष्टि होने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।

खेत से 3.650 किलोग्राम गांजा जब्त

छापेमारी के दौरान पुलिस ने खेत से 3 हरे गांजे के पौधे बरामद किए, जिनका कुल वजन 3.650 किलोग्राम पाया गया। पुलिस ने मौके से गांजे की फसल जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी भैयालाल धुरी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

ऑपरेशन बाज’ के तहत लगातार कार्रवाई

मुंगेली पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में जिलेभर में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन बाज’ अभियान के तहत की गई है। अभियान के माध्यम से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री और खेती के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here