
कवर्धा। CG DASTAK

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के पोंडी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत सारंगपुर चौक में हुए भीषण सड़क हादसे में 6 माह के मासूम बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में एक ही परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार, सारंगपुर चौक के पास एक ट्रक और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान 6 माह के मासूम ने दम तोड़ दिया।
मध्यप्रदेश के रीवा जा रहा था परिवार
बताया जा रहा है कि हादसे में घायल सभी लोग मध्यप्रदेश के रीवा जिले के निवासी हैं। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक और कंडक्टर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए।
फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पोंडी पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस फरार ट्रक चालक और कंडक्टर की तलाश कर रही है। साथ ही हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे से मृतक मासूम के परिजनों में शोक का माहौल है।










