CG News: स्कॉर्पियो से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, युवक हवा में उछला; दिल दहला देने वाला CCTV वायरल

0
14

News:कांकेर। CG DASTAK 

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में तेज रफ्तार का खौफनाक नजारा सामने आया है। वन विभाग के लकड़ी डिपो के पास एक स्कॉर्पियो और बाइक की जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें टक्कर के बाद युवक कई फीट हवा में उछलता दिखाई दे रहा है।

जानकारी के अनुसार, घटना 21 जून की बताई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो डिवाइडर के पास यू-टर्न लेती नजर आती है। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही बाइक सीधे स्कॉर्पियो के बोनट से टकरा जाती है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक हवा में उछलकर वाहन के दूसरी ओर जा गिरा।

हादसे के बाद उठने की कोशिश करता रहा युवक

वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर गिरने के बाद युवक उठने की कोशिश करता है, लेकिन गंभीर चोट और दर्द के कारण खड़ा नहीं हो पाता। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोग उसकी मदद के लिए मौके पर पहुंच गए।

सड़क सुरक्षा को लेकर फिर उठे सवाल

यह सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रारंभिक तौर पर फुटेज में बाइक सवार की तेज रफ्तार और स्कॉर्पियो चालक द्वारा यू-टर्न लेने के दौरान बरती गई लापरवाही दोनों नजर आ रही हैं। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन की आवश्यकता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here