CG News: किसानों की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस ने तिल्दा थाना घेरा

0
17

News:रायपुर। CG DASTAK 

अल्दा-देवरी क्षेत्र में किसानों की जमीन पर कथित अवैध कब्जा, फर्जी एनओसी और सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के आरोपों को लेकर सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने तिल्दा-नेवरा थाना का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस और राजस्व प्रशासन पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में किसानों के साथ तिल्दा थाना पहुंचे और धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि अल्दा, देवरी और घुलघुल क्षेत्र में फर्जी एनओसी के जरिए किसानों की जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। साथ ही सरकारी जमीन पर भी अतिक्रमण होने के बावजूद प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा है।

किसानों के हक की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेगी कांग्रेस

धरने को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायतों के बावजूद प्रशासन और पुलिस दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

प्रस्तावित स्पंज आयरन प्लांट का भी विरोध

भूपेश बघेल ने देवरी, घुलघुल और अल्दा क्षेत्र में प्रस्तावित स्पंज आयरन प्लांट का भी विरोध किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सहमति के बिना किसी भी कीमत पर प्लांट स्थापित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने याद दिलाया कि एक जून को तिल्दा-नेवरा में आयोजित किसान महापंचायत में भी उन्होंने यही आश्वासन दिया था।

फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गर्म है। किसानों की मांगों और प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here