
रायपुर। CG DASTAK
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बुधवार को एकदिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर राजधानी रायपुर पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, सांसद बृजमोहन अग्रवाल और मंत्री केदार कश्यप ने उनका आत्मीय स्वागत किया। एयरपोर्ट से वे सीधे लोकभवन के लिए रवाना हुए।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लोकसभा अध्यक्ष सुबह 10:30 बजे बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां जैन समाज द्वारा आयोजित आचार्य पदारोहण समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम में वे श्रद्धालुओं को संबोधित भी कर सकते हैं।
समारोह के बाद ओम बिरला दोपहर 12 बजे पुनः लोकभवन लौटेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे वे शांतिनगर स्थित एक स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे फिर लोकभवन जाएंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लोकसभा अध्यक्ष शाम 5:55 बजे रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और शाम 6:40 बजे नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।









