CG News: ACB का डबल एक्शन, जशपुर में RES के प्रभारी SDO और धमतरी में सिंचाई विभाग का कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

0
66

रायपुर: CG DASTAK 

जशपुर/धमतरी। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बुधवार को दो बड़ी कार्रवाई करते हुए जशपुर और धमतरी में रिश्वतखोरी के आरोप में दो सरकारी कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में आरोपी अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है।

जशपुर में RES के प्रभारी SDO गिरफ्तार

जशपुर जिले के मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को ACB ने 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि उन्होंने मनरेगा के तहत कराए गए विकास कार्यों के मूल्यांकन के एवज में एक पूर्व उपसरपंच से 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

शिकायत मिलने के बाद ACB ने मामले का सत्यापन किया और योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की। बुधवार को जैसे ही शिकायतकर्ता ने तय रकम एसडीओ को सौंपी, पहले से तैनात टीम ने उन्हें रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

धमतरी में सिंचाई विभाग का कर्मचारी भी ACB के शिकंजे मेंइधर धमतरी जिले में भी ACB ने सिंचाई विभाग से जुड़े कर्मचारी लखेश्वर साहू को रिश्वत लेने के आरोप में हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी पर किसी कार्य के एवज में एक लाख रुपये लेने का आरोप है।

एसीबी की टीम आरोपी से पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, धमतरी में पूछताछ कर रही है। अधिकारियों के अनुसार जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले का विस्तृत खुलासा किया जाएगा। इस कार्रवाई के बाद दोनों जिलों के सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया है।

  • ACB ने कहा है कि दोनों मामलों में साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here