लोकतंत्र प्रहरी नारी शक्ति के प्रदेश और रायपुर जिला पदाधिकारियों की घोषणा, सीमा शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

0
17

रायपुर। CG DASTAK 

लोकतंत्र सेनानी संघ के सहयोगी संगठन लोकतंत्र प्रहरी नारी शक्ति की प्रदेश कार्यालय उपासने निवास में आयोजित बैठक में संगठन के प्रदेश एवं रायपुर जिला पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की गई। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विशाल राजहंस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने की सहमति से नई नियुक्तियों की घोषणा की।

जारी सूची के अनुसार श्रीमती सीमा शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं दीपाली चौधरी, लक्ष्मी यादव और अमृता श्रीवास्तव को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। श्रीमती प्रिया सिंह को प्रदेश महामंत्री, नंदिनी ठाकुर और सविता मौर्य को प्रदेश मंत्री, रेखा शर्मा को कोषाध्यक्ष, मेरी स्वामी को प्रदेश कार्यालय मंत्री, गायत्री साहू को मीडिया प्रभारी तथा पूर्णिमा चौकसे को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

रायपुर जिला इकाई में श्रीमती सीमा कटंककार को जिला अध्यक्ष, ज्योति देवांगन को उपाध्यक्ष, कमल रंधावा एवं हर्षिता लांजेवार को महामंत्री तथा ज्योति सरकार को मंत्री नियुक्त किया गया है। इसके अलावा श्रीमती सुनीता पाठक को रायपुर संभाग अध्यक्ष बनाया गया है।

बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। उन्होंने संगठन की महिला इकाई को प्रदेशभर में सक्रिय एवं मजबूत बनाने का आह्वान करते हुए आगामी 28 जून को आयोजित आपातकाल स्मृति दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तन, मन और धन से सहयोग करने की अपील की।

कार्यक्रम के अंत में प्रदेश अध्यक्ष सीमा शर्मा ने सभी पदाधिकारियों एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here