DMF घोटाला मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, रायपुर समेत 5 जिलों में एक साथ छापेमारी

0
48

रायपुर। CG DASTAK

छत्तीसगढ़ में जिला खनिज न्यास (DMF) से जुड़े कथित घोटाले की जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई से राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

जानकारी के अनुसार ED की टीमों ने रायपुर, दुर्ग, धमतरी, अंबिकापुर और महासमुंद सहित विभिन्न जिलों में एक साथ दबिश दी है। प्रदेशभर में करीब 9 ठिकानों पर जांच कार्रवाई चलने की चर्चा है। जांच के दौरान दस्तावेजों, वित्तीय लेन-देन और अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है।

कारोबारी शाश्वत लुणावत के घर भी पहुंची ED

राजधानी रायपुर के वल्लभ नगर स्थित कारोबारी शाश्वत लुणावत के निवास पर भी ED की टीम ने सुबह से जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि अधिकारियों की टीम कई घंटों से दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच में जुटी हुई है। सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई DMF फंड से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच के तहत की जा रही है।

कई अहम दस्तावेज खंगाले जा रहे

सूत्रों का कहना है कि ED की टीम केवल एक स्थान तक सीमित नहीं है, बल्कि संबंधित व्यक्तियों और संस्थानों से जुड़े अन्य ठिकानों पर भी कार्रवाई जारी है। जांच एजेंसी वित्तीय लेन-देन, परियोजनाओं में हुए खर्च और फंड के उपयोग से जुड़े दस्तावेजों की गहन पड़ताल कर रही है।

बड़े खुलासों की संभावना

हालांकि ED की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन प्रदेशभर में चल रही इस कार्रवाई को DMF मामले की जांच में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद कई अहम तथ्यों और संभावित खुलासों के सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here