भारतमाला परियोजना से जुड़े मामले में ED-EOW का एक्शन, ठेकेदार दीपेश गांधी के घर में दी दबिश, खंगाले जा रहे दस्तावेज

0
46

धमतरी। CG DASTAK

भारतमाला परियोजना से जुड़े कथित मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने मंगलवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए धमतरी के आमापारा स्थित ठेकेदार दीपेश गांधी के निवास पर दबिश दी। टीम सुबह से ही मौके पर मौजूद रहकर दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड की जांच में जुटी हुई है।

सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई भारतमाला परियोजना से संबंधित चल रही जांच के तहत की जा रही है। अधिकारियों द्वारा घर में मौजूद दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की गहन पड़ताल की जा रही है। हालांकि, ED-EOW की ओर से अब तक इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

कार्रवाई की खबर सामने आते ही धमतरी में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। आमापारा क्षेत्र में लोगों की भीड़ भी जुटने लगी है। जांच एजेंसियां मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं और दस्तावेजों को खंगाल रही हैं।

फिलहाल जांच जारी है और अधिकृत जानकारी सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि कार्रवाई किन कारणों से की गई है और जांच में क्या तथ्य सामने आए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here