ब्रह्मविद स्कूल में स्पोर्ट्स टीचर अमित पोद्दार की मौत, घटनास्थल से मिला सुसाइड नोट; पुलिस जांच में जुटी

0

रायपुर। CG DASTAK 

रायपुर। ब्रह्मविद स्कूल परिसर में शुक्रवार शाम एक दुखद घटना सामने आई। स्कूल में स्पोर्ट्स टीचर के रूप में कार्यरत 26 वर्षीय अमित पोद्दार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस के मुताबिक, अमित पोद्दार पश्चिम बंगाल के शंकरपुर मालदई के रहने वाले थे। वे पिछले करीब डेढ़ साल से ब्रह्मविद स्कूल में स्पोर्ट्स टीचर के रूप में कार्यरत थे।

घटनास्थल से मिला सुसाइड नोट

पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसकी जांच की जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, अमित एक युवती को पसंद करते थे। युवती के पिता ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी। इसके बाद युवती की सगाई भी हो गई थी। बताया जा रहा है कि इस घटनाक्रम से अमित काफी दुखी थे।

हालांकि, पुलिस ने अभी इस मामले में किसी निष्कर्ष की पुष्टि नहीं की है। सुसाइड नोट की सत्यता और उसमें लिखी बातों की जांच की जा रही है।

स्कूल प्रबंधन और स्टाफ से पूछताछ

सहायक पुलिस आयुक्त ने स्कूल परिसर में घटना होने की पुष्टि की है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि घटना से पहले अमित की किसी से बातचीत, विवाद या अन्य कोई ऐसी परिस्थिति तो नहीं बनी थी, जिसका इस घटना से संबंध हो।

मामले को लेकर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ से पूछताछ की जा रही है।

परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन

स्कूल प्रबंधन ने दुख जताते हुए कहा है कि इस मुश्किल समय में वह अमित के परिवार के साथ खड़ा है और उन्हें हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here