छत्तीसगढ़ में भीषण बारिश का अलर्ट: अगले तीन घंटों में इन जिलों में होगी जोरदार बारिश, वज्रपात की भी चेतावनी

0
62

छत्तीसगढ़ में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 25 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। अगले 3 घंटों तक गरज-चमक, तेज हवा और भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक जे.आर. साहू के मुताबिक, प्रदेश के दक्षिणी और उत्तरी हिस्सों में शनिवार की दोपहर बाद से मौसम का मिजाज बदला है, जिसके चलते कई जिलों में तेज बारिश हो रही है। राजधानी रायपुर में भी दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई और शाम तक रुक-रुक कर रिमझिम वर्षा जारी रही।

इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट:

सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरिया, जशपुर, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरबा

इन जिलों के लिए येलो अलर्ट:

राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरिया, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, कोरबा, बलरामपुर

इन सभी जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने के साथ बारिश होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here