दुर्ग पुलिस की समीक्षा बैठक में DGP अरुण देव गौतम के सख्त निर्देश, नशे और साइबर अपराध पर होगी कड़ी कार्रवाई

0

दुर्ग। CG DASTAK 

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने शनिवार को दुर्ग पुलिस के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित इस बैठक में उन्होंने कानून-व्यवस्था मजबूत करने, सड़क हादसों में होने वाली मौतों को कम करने, नशे के खिलाफ कार्रवाई तेज करने और साइबर अपराधों पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश दिए।

DGP ने स्पष्ट कहा कि पुलिस की निगरानी केवल थानों के निरीक्षण तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि अपराधों की जांच, आरोपियों की गिरफ्तारी और आम लोगों की शिकायतों के निराकरण तक होनी चाहिए।

बैठक में दुर्ग रेंज के आईजी अभिषेक शांडिल्य, एसएसपी विजय अग्रवाल, एसएसपी शहर शोभाराम अग्रवाल, एसएसपी ग्रामीण मणिशंकर चंद्रा सहित जिले के राजपत्रित अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में अधिकारियों ने प्रस्तुति के माध्यम से वर्ष 2026 में पुलिस की कार्रवाई, अपराधों के आंकड़े, यातायात व्यवस्था और सड़क हादसों में मौतों में आई कमी की जानकारी दी।

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्ती

DGP ने सड़क हादसों में होने वाली मौतों की संख्या कम करने के लिए शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में वाहन चालकों की जांच बढ़ाने और नियमित निगरानी करने को कहा।

इस पहल का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर कर उन्हें सामान्य जीवन में वापस लाने में मदद करना है।

जांच और केस डायरी की नियमित समीक्षा

DGP ने थानों में लंबित अपराधों और उनकी जांच की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने केस डायरी की जांच, विवेचना की गुणवत्ता और समय पर चालान पेश करने पर विशेष ध्यान देने को कहा।

गंभीर अपराध होने पर संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच की निगरानी करेंगे। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और गिरफ्तारी वारंटों की तामिली में भी तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

थानों के रिकॉर्ड और शिकायतों के निराकरण पर नजर

अधिकारियों को थानों के रिकॉर्ड, मालखाने और पुलिसकर्मियों के कामकाज की जांच करने को कहा गया। आम लोगों के साथ पुलिस के व्यवहार और उनकी शिकायतों के निराकरण की भी समीक्षा करने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति, अपराधों की रोकथाम और पुलिस अनुशासन बनाए रखने पर जोर दिया गया।

साइबर अपराध रोकने दूसरे जिलों से समन्वय

साइबर अपराधों पर रोक लगाने के लिए DGP ने साइबर सेल को दूसरे जिलों और पुलिस इकाइयों के साथ समन्वय बढ़ाने के निर्देश दिए।

उन्होंने सूचनाओं का आदान-प्रदान कर साइबर अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने और अपराधों की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने को कहा।

पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार पर जोर

बैठक में DGP ने पुलिस अधिकारियों को अपराध नियंत्रण के साथ-साथ जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान पर ध्यान देने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस की जवाबदेही केवल कार्रवाई तक नहीं, बल्कि बेहतर परिणाम देने तक होनी चाहिए।

CG Dastak | हर खबर, सीधा सच!

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here