छत्तीसगढ़ में 4 IAS अधिकारियों को प्रमोशन, निहारिका बारिक और सुबोध कुमार सिंह बने अपर मुख्य सचिव

0

रायपुर। CG DASTAK 

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के चार अधिकारियों को पदोन्नति दी है। इनमें 1997 बैच के सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक को अपर मुख्य सचिव (ACS) बनाया गया है। वहीं, 2002 बैच के डॉ. रोहित यादव और डॉ. कमलप्रीत सिंह को प्रमुख सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार को इस संबंध में दो अलग-अलग आदेश जारी किए हैं।

दोनों पदों के लिए तय थीं दो-दो रिक्तियां

सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के मुताबिक, केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने 13 अक्टूबर 2026 को पत्र जारी कर अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव के पदों पर पदोन्नति के लिए दो-दो रिक्तियां निर्धारित की थीं।

इसी आधार पर छत्तीसगढ़ के चारों IAS अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है।

1997 और 2002 बैच के अधिकारियों को मिला लाभ

पदोन्नति के बाद 1997 बैच के सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक अपर मुख्य सचिव के पद पर पहुंच गए हैं। वहीं, 2002 बैच के डॉ. रोहित यादव और डॉ. कमलप्रीत सिंह को प्रमुख सचिव बनाया गया है।

राज्य सरकार की ओर से इस संबंध में अलग-अलग आदेश जारी किए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here