जांजगीर में महिला से मारपीट कर जेवरात लूटे, नकाबपोश आरोपियों का पुलिस ने जारी किया स्केच

0

जांजगीर। CG DASTAK 

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर में घर में अकेली महिला को निशाना बनाकर मारपीट और लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो नकाबपोश आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। आरोपियों ने घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट की और अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने संदिग्ध आरोपी का स्केच जारी कर आम जनता से पहचान बताने की अपील की है।

घर में घुसकर महिला से की मारपीट

पुलिस के अनुसार, घटना 12 नवंबर को थाना कोतवाली क्षेत्र में हुई। दो नकाबपोश आरोपी जबरन घर में घुसे और वहां अकेली महिला के साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद दोनों आरोपी अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात लेकर मौके से फरार हो गए।

महिला ने खींचा आरोपी का नकाब

वारदात के दौरान महिला ने हिम्मत दिखाते हुए भाग रहे एक आरोपी का नकाब खींच लिया था। इससे महिला ने उसका चेहरा देख लिया। महिला द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध आरोपी का स्केच तैयार कराया है।

पुलिस ने जारी किए संपर्क नंबर

पुलिस ने स्केच के आधार पर आरोपी की पहचान करने में आम लोगों से सहयोग मांगा है। यदि किसी व्यक्ति को स्केच में दिख रहे संदिग्ध की पहचान या उसके संबंध में कोई जानकारी मिलती है, तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।

सूचना देने के लिए संपर्क नंबर:

थाना कोतवाली जांजगीर: 9907821111

पुलिस कंट्रोल रूम: 9479193199

पुलिस ने अपील की है कि सूचना देने वाले लोग बिना देर किए संबंधित नंबरों पर संपर्क करें, ताकि आरोपियों तक पहुंचकर मामले का खुलासा किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here