
रायपुर। CG DASTAK
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर प्रवास के बाद रायपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दीं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बस्तर दौरे को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आरोपों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।
राहुल गांधी के आरोपों पर मुख्यमंत्री साय का जवाब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बस्तर दौरे को लेकर राहुल गांधी द्वारा लगाए गए आरोपों पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पलटवार किया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहयोग और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में देश नक्सलवाद से मुक्त हुआ है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए यह सौभाग्य की बात है कि प्रदेश को प्रधानमंत्री का सहयोग मिला। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार भी जताया।
गोवर्धन पूजा पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
रायपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने त्योहार के अवसर पर प्रदेश में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।









