बस की टक्कर से बिजली का खंभा टूटा, कोरिया कालरी की बिजली सप्लाई ठप; 3 दिन तक संकट की आशंका

0

कोरिया कालरी। CG DASTAK 

कोरिया कालरी। कोरिया कालरी से अंबिकापुर जाने वाली यात्री बस बुधवार सुबह करीब 5 बजे अनियंत्रित होकर कॉलोनी क्षेत्र के बिजली खंभे से जा टकराई। हादसे में बिजली का खंभा बीच से टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद कोरिया कालरी कॉलोनी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।

बिजली बंद होने से बैंक और पोस्ट ऑफिस का काम भी प्रभावित

बिजली आपूर्ति बाधित होने से कॉलोनी के रहवासियों को दैनिक जरूरतों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बिजली बंद होने के कारण बैंक और पोस्ट ऑफिस का कामकाज भी प्रभावित हुआ है। इससे बैंकिंग और डाक संबंधी जरूरी कार्यों के लिए आने वाले लोगों को भी दिक्कतें हो रही हैं।

तीन दिन तक बिजली संकट की आशंका

बताया जा रहा है कि एसईसीएल के अनुसार बिजली व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त करने में कम से कम तीन दिन का समय लग सकता है। ऐसे में कोरिया कालरी क्षेत्र में आगामी तीन से चार दिनों तक बिजली संकट बने रहने की संभावना है।

बिजली व्यवस्था लंबे समय तक प्रभावित रहने से स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। खासकर घरों के साथ-साथ बैंक, पोस्ट ऑफिस और अन्य आवश्यक सेवाओं के संचालन पर भी इसका असर पड़ रहा है।

लोगों ने जल्द बिजली बहाल करने की मांग की

स्थानीय रहवासियों ने संबंधित विभाग से बिजली व्यवस्था जल्द से जल्द बहाल करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि बिजली आपूर्ति सामान्य होने से ही कॉलोनी के रहवासियों और जरूरी सेवाओं का कामकाज सुचारू रूप से संचालित हो सकेगा।

नोट: हादसे में किसी के घायल होने की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here