कांकेर में भालू का खूनी हमला: भाई-बहन की मौत, 3 घायल; शव के पास घंटों मंडराता रहा भालू, दहशत में ग्रामीण

0

नरहरपुर वन परिक्षेत्र के लारगांव मरकाटोला में दर्दनाक घटना, मृतकों की पहचान हलाल जूरी (45) और खोरीन बाई (40) के रूप में हुई। वन विभाग ने लोगों से जंगल की ओर न जाने की अपील की।

कांकेर। CG DASTAK 

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में भालू के हमले में भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना नरहरपुर वन परिक्षेत्र के लारगांव मरकाटोला गांव की है। हमले के बाद भालू काफी देर तक घटनास्थल पर ही मौजूद रहा और शवों के पास मंडराता रहा, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान हलाल जूरी (45) और खोरीन बाई (40) के रूप में हुई है। घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हमले के बाद भी गांव के आसपास डटा रहा भालू

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमला करने के बाद भी भालू गांव के आसपास घूमता रहा। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें भालू घटनास्थल के पास दिखाई दे रहा है। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

वन विभाग ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने भालू की निगरानी शुरू कर दी है और ग्रामीणों को जंगल या सुनसान इलाकों में अकेले नहीं जाने की सलाह दी है।

इलाके में दहशत, सतर्क रहने की अपील

 

घटना के बाद पूरे गांव में भय का माहौल है। वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने, बच्चों को अकेले बाहर नहीं भेजने और किसी भी वन्यजीव की सूचना तुरंत विभाग को देने की अपील की है।

फिलहाल वन विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है और पूरे मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here