पानी के छींटे डालने से मना करना पड़ा भारी: पेचकस से हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग अभिरक्षा में

0

बसंतपुर थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घटना में प्रयुक्त लोहे का पेचकस बरामद, सभी आरोपियों को न्यायालय में किया गया पेश

राजनांदगांव। CG DASTAK 

पानी के छींटे डालने से मना करने पर एक युवक पर पेचकस और हाथ-मुक्कों से हमला कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में बसंतपुर थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं घटना में शामिल एक विधि के विरुद्ध संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लेकर नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

ऐसे हुई वारदात

पुलिस के अनुसार, 2 अगस्त 2026 की रात भोजन के बाद पीड़ित अपने साढ़ू भाई चुरामन निषाद और गोवर्धन निषाद के साथ सार्वजनिक शौचालय गया था। इसी दौरान आरोपी मिनी ठाकुर उर्फ टुमेश्वर मरई पानी का पाउच फाड़कर उन पर पानी के छींटे डालने लगा।

जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर अश्लील गाली-गलौज की और हाथ-मुक्कों के साथ लोहे के पेचकस से हमला कर दिया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पीड़ित की शिकायत पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 358/2026 दर्ज किया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2), 351(2), 118(1) एवं 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई।

घेराबंदी कर तीन आरोपी गिरफ्तार

थाना प्रभारी बसंतपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने एक नाबालिग साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का पेचकस भी बरामद कर लिया।

गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जबकि घटना में शामिल एक विधि के विरुद्ध संघर्षरत बालक को नियमानुसार किशोर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

मिनी ठाकुर उर्फ टुमेश्वर मरई (23), निवासी सिंगदई, थाना बसंतपुर

गौरव मंडावी (24), निवासी सिंगदई, थाना बसंतपुर

रामजी मंडावी (21), निवासी सिंगदई, थाना बसंतपुर

एक विधि के विरुद्ध संघर्षरत बालक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here