
रायपुर। CG DASTAK
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- भ्रष्टाचार पर भाजपा की जीरो टॉलरेंस नीति, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती घोटाले की जांच अब और तेज हो गई है। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की भी एंट्री हो चुकी है। जानकारी के अनुसार, पूर्व CGPSC चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी से रिमांड अवधि के दौरान अब मनी लॉन्ड्रिंग के पहलू से भी पूछताछ की जाएगी।
इस मामले पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के दौरान प्रदेश के युवाओं और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं से CGPSC घोटाले की जांच का वादा किया था और उनकी सरकार भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारी सरकार में किसी भी क्षेत्र में अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जो भी दोषी पाए जा रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।”
‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ का जिक्र
मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 136वें एपिसोड में छत्तीसगढ़ का उल्लेख किए जाने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि इससे पहले बस्तर पण्डुम और मल्हार के ताम्रपत्र का ज










