कांग्रेस कार्यालय घेराव पर भड़के दीपक बैज, बोले- यह प्रदर्शन नहीं, हमला था

0

रायपुर।

बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लाठी-डंडे और पत्थरों के साथ पहुंचने का आरोप, पुलिस की भूमिका पर भी उठाए सवाल।

रायपुर। भाजपा द्वारा कांग्रेस कार्यालय के घेराव को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह कोई लोकतांत्रिक प्रदर्शन नहीं, बल्कि कांग्रेस कार्यालय पर सुनियोजित हमला था।

दीपक बैज ने आरोप लगाया कि दिल्ली में राहुल गांधी के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन से बौखलाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रायपुर में कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा कार्यकर्ता हाथों में लाठी, डंडे और पत्थर लेकर कांग्रेस भवन पहुंचे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पत्थरबाजी की।

बैज ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा के प्रदर्शन में राज्य सरकार के कई मंत्री शामिल थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाने के बजाय मंत्री खुद उकसाऊ भाषण दे रहे थे।

पुलिस प्रशासन पर भी उठाए सवाल

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पुलिस प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए। बैज ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम की कांग्रेस कड़ी निंदा करती है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध-प्रदर्शन का अधिकार सभी को है, लेकिन हिंसा और हमले की राजनीति स्वीकार नहीं की जा सकती।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here