जुड़वा बच्चों के जन्म की खुशी मातम में बदली, इलाज में लापरवाही के आरोप के बीच एक नवजात की मौत

0

कोरबा। CG DASTAK 

कोरबा के आयुष्मान चिकित्सालय में परिजनों का हंगामा, समय पर रेफर नहीं करने का लगाया आरोप

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जुड़वा बच्चों के जन्म की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब जन्म के कुछ घंटों बाद एक नवजात की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

जानकारी के अनुसार, परशुराम नगर दादर निवासी शशिकांत ओझा ने अपनी पत्नी को प्रसव के लिए शारदा विहार स्थित आयुष्मान चिकित्सालय में भर्ती कराया था। 17 जुलाई को महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। लंबे इंतजार के बाद घर में दो नन्हे मेहमान आने से परिवार में खुशी का माहौल था।

परिजनों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद चिकित्सकों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और कहा कि हम लोग हैं ना, घबराइए मत। इसके बाद बच्चे की हालत लगातार बिगड़ती गई, जब स्थिति ज्यादा खराब हुई, तो परिजनों के दबाव में आकर अस्पताल प्रबंधन ने बच्चे को बिलासपुर रेफर किया, जहां एक बच्चे की मौत हो गई और दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना के बाद परिजनों ने आयुष्मान चिकित्सालय पहुंचकर जमकर हंगामा किया और अस्पताल प्रबंधन के साथ चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। हंगामा की सूचना पर मानिकपुर चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामला को शांत कराकर जांच शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here