मानसून सत्र के अंतिम दिन विधानसभा पहुंचे पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारी, संसदीय कार्यवाही का किया अवलोकन

0

रायपुर। CG DASTAK 

लोकतांत्रिक प्रक्रिया और संसदीय परंपराओं को करीब से समझने का मिला अवसर, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिवस पिछड़ा वर्ग मोर्चा, रायपुर जिला के पदाधिकारियों ने विधानसभा पहुंचकर सदन की कार्यवाही का अवलोकन किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने संसदीय परंपराओं, लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सदन में हुई चर्चाओं को करीब से देखा और समझा।

इस अवसर पर पदाधिकारियों ने विधानसभा की कार्यप्रणाली, प्रश्नकाल, विभिन्न विधायी प्रक्रियाओं एवं जनसरोकार से जुड़े विषयों पर होने वाली बहसों की जानकारी प्राप्त की।

विधानसभा भ्रमण के दौरान पदाधिकारियों को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से आत्मीय मुलाकात करने का भी अवसर मिला। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ नेताओं से संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

पदाधिकारियों ने कहा कि विधानसभा की कार्यवाही को प्रत्यक्ष रूप से देखने से लोकतांत्रिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली को समझने में मदद मिलती है और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारियों के प्रति नई सीख मिलती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here