31 अक्टूबर को रायपुर बंद का आह्वान, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का बड़ा ऐलान

0
764

रायपुर। छत्तीसगढ़ महतारी के सम्मान को लेकर राज्य की राजनीति और समाज में एक नई हलचल शुरू हो गई है। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की कोर कमेटी ने 31 अक्टूबर को रायपुर बंद का आह्वान किया है। प्रेस क्लब में आयोजित बैठक में पार्टी नेताओं ने कहा कि यह बंद छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान के विरोध में किया जा रहा है और यह दिन यह साबित करेगा कि “कौन छत्तीसगढ़ महतारी का सम्मान करता है और कौन नहीं।”

पार्टी के नेताओं ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान और महतारी के सम्मान के लिए एकजुट हों। उनका कहना है कि अब वक्त आ गया है जब छत्तीसगढ़िया समाज को अपने अस्तित्व और अस्मिता के लिए खड़ा होना होगा।

पार्टी ने कहा कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ महतारी के प्रति सम्मान और गौरव के लिए है। रायपुर बंद को लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों और युवाओं से समर्थन की अपील की गई है।

मुख्य मुद्दे:

  • जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का रायपुर बंद का आह्वान
  • छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान के विरोध में आंदोलन
  • समाज से एकजुटता और सम्मान की अपील

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here