सुकमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फर्जी नंबर प्लेट लगी कार से 223 किलो गांजा जब्त, राजस्थान के 3 तस्कर गिरफ्तार :

0

सुकमा। CG DASTAK 

एसपी मयंक गुर्जर के नेतृत्व में कार्रवाई, जब्त गांजे की कीमत 1.11 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई।

खबर:

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 223 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 11 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, तस्कर फर्जी नंबर प्लेट लगी कार का इस्तेमाल कर गांजा की खेप ले जाने की कोशिश कर रहे थे। तस्करी की सूचना मिलने पर एसपी मयंक गुर्जर के निर्देशन में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रोका और तलाशी के दौरान भारी मात्रा में गांजा बरामद किया।

पूछताछ में पता चला कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी राजस्थान के निवासी हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान तक पहुंचाया जाना था। साथ ही इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here