सरायपाली – श्री गुरुनानक जयंती के उपलक्ष्य में प्रतिदिन निकाली जा रही प्रभात फेरी 6 नवम्बर को गुरुजी का लंगर एवं शोभायात्रा महिला मंडल व श्री गुरूसिंघ सभा कर रहे भजन कीर्तन

0
75

सरायपाली। आगामी 5 नवम्बर को सिक्ख समाज के आराध्य देव श्री गुरुनानक देव जी का 556 वां जन्म दिवस है जिसे प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी समाज द्वारा धूमधाम से यह प्रकाश पर्व मनाया जायेगा। इस हेतु गुरूसिंघ सभा व महिला मंडल द्वारा प्रतिदिन सुबह 4 बजे से एक वाहन को आकर्षक रूप से सजावट कर श्री गुरुग्रंथ साहिब के सानिध्य में भजन कीर्तन व ढोल मजारो के साथ प्रभात फेरी मुख्यमार्ग के साथ ही विभिन्न मोहल्लों से निकाली जाती है। इस प्रभात फेरी में महिलाएं, युवक, युवतियां व बच्चे उत्साहपूर्वक शामिल होकर भजन कीर्तन के माध्यम से श्री गुरुनानक देव जी के संदेशों को जन जन तक पहुंचाते हैं। प्रभात फेरी में गुरूसिंघ सभा में ग्रंथि की अहम भूमिका निभाने वाले सरदार नारायण सिंह, गुरुदीप सिंह बग्गा, मनिन्दर सिंह सलूजा के साथ ही अन्य सदस्यों के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक यह आयोजन होता है। सिक्ख समाज के अध्यक्ष स्वर्णसिंह सलूजा व सचिव सरदार जोरावर सिंह ने बताया कि श्री गुरुनानक देव की के जन्मदिवस को प्रकाश पर्व के रूप में समाज द्वारा प्रतिवर्ष मनाया जाता है। इस अवसर पर गुरुद्वारे को आकर्षक लाइटो से सजाया जाता है।

अन्य वर्षों की तरह इस वर्ष भी गुरूसिंघ सभा द्वारा गुरुद्वारा में दीपावली के दूसरे दिन 22 अक्टूबर से श्री अखंड साहिब पाठ प्रारंभ किया गया है जो 5 नवम्बर को समाप्त होगा। अन्य कार्यक्रमों के तहत 6 नवम्बर को दोपहर 11 बजे शब्द भजन कीर्तन के पाठ समाप्ति पश्चात दोपहर 1 बजे से लंगर का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

सभी कार्यक्रम गुरुद्वारा में आयोजित किया जायेगा। 6 नवम्बर को शाम 4 बजे पंचप्यारों की अगुवाई में श्री गुरुग्रंथ साहिब की भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी। कार्यक्रम में विभिन्न समाज को आमंत्रित किये जाने हेतु समाज के अमर बग्गा, विपिन उबोवेजा व मंजीत सलूजा (संरक्षक) के साथ ही श्री गुरूसिंघ सभा ने सभी को कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here