सरायपाली: वार्डवासियों की शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग करने के आरोप में युवक हिरासत में

0

 

सरायपाली। पदमपुर मार्ग में श्री गुरुद्वारा के पास वाले वार्डवासी व महिलाएं बाजार पारा गुरूद्वारा गली मे रहने वाला शंकर साहू आयु 30 वर्ष पिता स्व गनपत साहू के आतंक व गली गलौच किए जाने से काफी दिनों से परेशान थे असहनीय आतंक फैलाए जाने से त्रस्त वार्डवासियों द्वारा आरक्षी केंद्र में लिखित शिकायत दिए जाने के बाद तत्काल पुलिस द्वारा आरोपी शंकर साहू को हिरासत में लेकर थाने लाया गया ।

इस संबंध में काफी संख्या में हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन थाना प्रभारी को सौंपते हुवे कहा गया है कि शंकर साहू द्वारा विगत कई माह से मोहल्ले में शांती भंग कर रखा है आने जाने वालों को कैंची एवं धारदार हथियार दिखाकर गंदी टिप्पणी करना अभद्र भाषा का प्रयोग करना प्रतिदिन का क्रिया कलाप हो गया है। आज प्रातः 7-00 बजे इसके द्वारा पुनः धमकियों व आतंक से त्रस्त पूरा मोहल्ला की बच्चों, बेटीयों व महिलाओं का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है भविष्य में किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना होने की पूरी संभावना है आस पास के लोगों के वाहनो को भी पत्थर मारकर नुकसान पहुंचाने का काम इसके व्दारा किया जा रहा है इसके पास हमेशा गांजा, नशे की गोलियां, सुलेशन जैसे पदार्थ किसी भी समय रंगे हाथो पकडा जाता है इससे पूरा मोहल्ला भय के साये में जी रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुवे तत्काल पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंचकर आरोपी शंकर साहू को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ धारा 123,135 (3) तथा 170 BNSS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here