सरायपाली – पानी टंकी निर्माण तीन साल से अधूरा, सेंटरिंग सड़कर गिरने लगा मामला ग्राम पंचायत जलगढ़ का

0
127
Oplus_16908288

ग्राम पंचायत जलगढ़ में सालों से अधूरे पड़े पानी टंकी के कारण एक ओर जहाँ पेयजल आपूर्ति की समस्या तो हो ही रही है, वहीं अधिक दिनों तक ऐसे ही पड़े रहने के कारण वह क्षतिग्रस्त भी होता जा रहा है, जो लोगों के लिए खतरा बना हुआ है।

जलगढ़ के ग्रामीणों ने बताया कि यहाँ का पानी टंकी पिछले तीन साल से अधूरा पड़ा है। इसके कारण टंकी में लगा सेंट्रिग भी अब सड कर गिरने लगा है। यह टंकी बजार प्रांगण में होने के कारण भीड़ के बीच दो बार लोगों के ऊपर सेंटिंग के टुकड़े गिर चुके हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में पी एच ई विभाग को सूचित करने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। वर्तमान बरसात के समय में भी पानी की समस्या बनी हुई है। आश्रित ग्राम नानकपाली का पानी टंकी दो साल से पूर्ण हो चुका है, लेकिन अभी तक पानी नहीं मिला है। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए सरपंच श्रीमती रेखा लिंगराज साहू के द्वारा पंचायत की ओर से पानी टैंकर के माध्यम से पेयजल की आपूर्ति की जा रही है।

सरपंच श्रीमती साहू ने भी शासन प्रशासन से इस ओर जल्द ही संज्ञान लेने क की मांग की है, ताकि ग्रामीणों की समस्या का समाधान यथाशीघ्र हो सके।

5-6 दिनों से ट्रांसफार्मर भी है खराब

ग्राम पंचायत जलगढ़ के बाजार परिसर में गाज गिरने से ट्रांसफार्मर भी विगत 5-6 दिनों से खराब हो गया है, जिसके कारण पीने के पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। सरपंच श्रीमती साहू ने इस ट्रांसफार्मर के संबंध में कहा कि बाजार परिसर में इसके होने से कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है। इसके लिए उन्होंने विद्युत विभाग से उक्त ट्रांसफार्मर को अन्यत्र स्थानांतरित करने की भी मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here