शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर महिला से 25 लाख की ठगी, दंपत्ति गिरफ्तार

0
8

दुर्ग। CG DASTAK 

शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर महिला से करीब 25 लाख रुपये की ठगी करने वाले दंपत्ति को जामुल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने खुद को फाइनेंशियल कंसल्टेंट बताकर निवेश के नाम पर महिला से बड़ी रकम ऐंठी थी।

पुलिस के अनुसार, जामुल निवासी फातिमा अहमद ने शिकायत दर्ज कराई थी कि पवन हरिहर सिंह और उसकी पत्नी पिंकी सिंह ने ट्रेडिंग कंपनी में निवेश कर भारी मुनाफा दिलाने का भरोसा दिलाकर उनसे लगभग 25 लाख रुपये ले लिए। आरोपियों ने पीड़िता का विश्वास जीतने के बाद उसकी सहेली रजनी बारसकर के सोने के गहने भी अपने नाम से IIFL गोल्ड फाइनेंस में गिरवी रखकर करीब 15 लाख रुपये का लोन प्राप्त कर लिया।

धोखाधड़ी के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे। शिकायत के आधार पर जामुल थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here